हाजीपुर, अगस्त 9 -- अगस्त क्रांति के मौके पर रविवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर यहां स्कूली छात्राओं ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों में राष्ट्रीयता के साथ राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान करने की भावना भरी। महुआ के मध्य विद्यालय कन्या में प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली और अपने पोषण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सभी देशहित को लेकर नारे लगा रहे थे। इस यात्रा के लेकर उनमें राष्ट्रीयता कूट-कूट कर भरी थी। प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं पदयात्रा में चल रहे थे। उनके हाथ में बैनर के साथ राष्ट्रीयता पर समर्पित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प...