जहानाबाद, अगस्त 17 -- करपी, निज संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को करपी एवं बंशी प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय भावना देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालयों में देशभक्ति आधारित गीत, संगीत, नृत्य तथा लघु नाटकों का मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: तिरंगे की रंगोली से सजे स्कूल, गूंजा वंदे मातरम् विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के ...