हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
आजमगढ़, अगस्त 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। जिला प्रभारी अशोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आगामी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रध्वज और राष्ट्रभक्ति की भावना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.