भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें कला एवं संस्कृति विभाग के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, कलाकारों, विद्यार्थियों, शिक्षकों की भी सहभागिता रही। सुबह समाहरणालय से जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच रैली शहर की कई सड़कों से गुजरी। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम के नेतृत्व में निकली भ...