औरंगाबाद, अगस्त 14 -- कुटुंबा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। हेडमास्टर विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित अभियान में शिक्षक और छात्र शामिल हुए। इस दौरान तिरंगे के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। हेडमास्टर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से तिरंगे का सम्मान करने और अपने घरों पर भी सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेश अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रीयता का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- ...