हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- तिरंगा देश के गौरव, शौर्य व त्याग के प्रतीक: विधायकतिरंगा यात्रा का महत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.