बदायूं, अगस्त 8 -- बदायूं। डीएम अवनीश राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिले के लोग अपने घरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहरायें। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुये भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों पालन अवश्य किया जाये। यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को निकलेगी जिला स्तरीय तिरंगा यात्राराष्ट्रीय ध्वज ऐसे फहरायें डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं प्रदर्शित किया जाये। ध्वज का आकार आयताकार होना चाहिये एवं उसकी लंबाई एवं चौड़ा...