दरभंगा, अगस्त 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व तथा राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीन डॉ. शशि भूषण, विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस डॉ. आलोक कुमार सिंह, श्याम सुंदर चौधरी, मयंक कुमार सिंह, अंकेश कुमार, डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद, एनएसएस फैकल्टी इंचार्ज मो. जावेद अख्तर आदि उपस्थित रहे। निकाली गयी तिरंगा यात्रादरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह भी पढ़े...