हर घर तिरंगा अभियान को ले निकली जागरुकता रैली
घाटशिला, अगस्त 15 -- घाटशिला। यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स महाविद्यालय के प्रांगण में डिग्री और बीएड संकाय के विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं ने हर घर तिरंगा जागरूकता से सम्बंधित रैली निकाली। यह रैली राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी सुशांति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने घुटिया गांव के लोगों को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर श्रीकांतन नायर ने तिरंगा का सम्मान करते हुए देश प्रेम की भावना को जागृत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सहायक व्याख्याता कविता धारा, विवेक रंजन कुईला, दुली रानी मुर्मू, अनीता महतो, डॉ पिंकी सिंह, गीताश्री कालिंदी, विनीता टुडू, डॉ अनु मिश्रा की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- एनएसएस की हर घर तिरंगा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.