हाजीपुर, अगस्त 9 -- प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल ) आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं स्वयं इस पदयात्रा में शामिल होते हुए कहा कि यह पद यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जाकर आम लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- 'हर घर तिरंगा अभियान' के लिए जीविका दीदियां तैयार कर रहीं राष्ट्रध्वजपदयात्रा का उद्देश्य इस अवसर पर शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्षों के समारोह के तीसरे चरण के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत पदयात्रा स...