गुमला, अगस्त 14 -- गुमला, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को गुमला समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायती राज विभाग के निर्देश पर नौ से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने की। मौके पर डीडीसी अनिमेष रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव सहित समाहरणालय के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इसके बाद समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कार्तिक उरांव कॉलेज में निकली हर घर तिरंगा जाग...