हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
सीवान, अगस्त 12 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कन्हैया चौधरी और स्वास्थ्य प्रबंधक एशरारुल हक की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा, प्रभातफेरी और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा भी लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सहसपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.