उन्नाव, अगस्त 3 -- उन्नाव। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 50 घरों तक तिरंगा अभियान पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। पांच अगस्त को जिला स्तरीय और छह अगस्त को मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं, 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा 13 से ...