हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली तिरंगा रैली
महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली रैली में एसएसबी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।रैली 22वीं वाहिनी के मुख्य द्वार से शुरू होकर चौराहा रोड, फरेंदा रोड, टावर चौक व बस स्टैंड होते हुए वापस वाहिनी परिसर पहुंची। इस दौरान जवानों ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.