बलरामपुर, अगस्त 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। आगामी हर घर तिरंगा व यात्रा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गईं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति का जनआंदोलन है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभ...