हाजीपुर, अगस्त 5 -- स्वतंत्रता दिवस-2026 तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत सरकार एवं बिहार सरकार के निर्देशानुसार वैशाली जिले में 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस राष्ट्रीय अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानते हुए जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए तथा प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- जिले में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियानअभियान का उद्देश्य जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त बनाने ...