गोंडा, अगस्त 4 -- गोण्डा। भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित होगी। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संजय राय होंगे। जिला महामंत्री राकेश तिवारी अभियान के संयोजक हैं। सह संयोजक हरीश शुक्ला, जितेंद्र नाथ पाण्डेय, अजय सिंह पिटूं और मनीष द्विवेदी हैं। कार्यशाला में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं संयोजकों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प बैठक में विष्णू प्र...