बरेली, अगस्त 15 -- इज्जतनगर रेलवे अधिकारी क्लब में शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने 'वंदेमातरम्' का गायन किया। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने अध्यक्षता की। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार उपस्थित रहे। 'हर घर तिरंगा' के उपलक्ष्य में आयोजित देशभक्ति एवं संगीत प्रतियोगिताओं में देशभक्ति गीत (गायन) के 08-17 आयु वर्ग में आन्वी शाह ने प्रथम, हर्षिता कश्यप द्वितीय तथा देवंशिका सिंह एवं लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भूपेंद्र बाबू एवं भावना प्रथम, विवेक आनंद एवं आशीष कुमार सक्सेना द्वितीय तथा चेतन सिंह तृतीय स्थान पर रहे।सुगम यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रत...