किशनगंज, अगस्त 12 -- बिशनपुर। निज संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरामारी के आदर्श मध्य विद्यालय मोहरमारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा में स्थानीय मुखिया शाहबाज आलम के अध्यक्षता में प्रभात फेरी ,रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव एवं अरशद आजमी फारुकी सहित विद्यालय के कई शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत बुआलदह स्थानीय मुखिया मो. अबु नसर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे एवं सहायक के द्वारा झंडा वितरित कर वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरं...