पूर्णिया, अगस्त 12 -- कसबा, एक संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय बिशनपुर एवं प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। मध्य विद्यालय बिशनपुर के प्रधानाध्यापक सुचित कुमार पप्पू एवं प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर के प्रधानाध्यापक अमित आनंद के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने तिरंगे के रंगों और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न आकर्षक रंगोली बनाए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुआ का...