पाकुड़, अगस्त 12 -- राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 की वार्ड पार्षद निभा देवी ने अपने वार्ड में घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच तिरंगा वितरित किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेते हुए अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग ...