सहारनपुर, अगस्त 10 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भाजपा महानगर सहारनपुर द्वारा 10 से 12 अगस्त तक विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि शामिल होंगे। यात्राओं के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया जाएगा। 11 अगस्त को केशव मंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष साकेत जैन के नेतृत्व में शाम छह बजे गीता मंदिर से भारत माता चौक तक यात्रा होगी।12 अगस्त को महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश भूतेश्वर मंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमन्त अरोड़ा के नेतृत्व मे...