सासाराम, अगस्त 12 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बीडीओ तेज बहादुर सुमन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांव की गलियों से गुजरते हुए उच्च विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल उच्च विद्यालय सूर्यपुरा के छात्रों के जय हिंद और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने गांवों की गलियों और चौराहों तक पहुंचकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान छात्रों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा और नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं जैसे देशभक्ति नारों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। यह भी पढ़ें- अररिया : तिरंगा यात्रा में लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का...