मेरठ, अगस्त 15 -- शुक्रवार को मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं का आयोजन पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पार्षद और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। ​यात्रा की शुरुआत अग्रसेन मंडल में वर्धमान अकादमी जैन बोर्डिंग हाउस, रेलवे रोड से हुई। इसके पश्चात ब्रह्मपुरी मंडल के इंदिरा नगर, बिसन चौक से निकाली गई यात्रा में मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा, नगर निगम उपाध्यक्ष अनिल वर्मा और पूर्व पार्षद विपिन जिंदल शा...