कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम तारकियाोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह मुख्य रुप से उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- Jamui News: 'हर घर तिरंगा अभियान - 2026 के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहरतिरंगा यात्रा का मार्ग संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से...