हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाककर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मुंगेर डाक प्रमंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर के नेतृत्व में निकली यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रधान डाकघर, मुंगेर से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक होते हुए सोझी घाट पहुंची। इस दौरान डाककर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। सोझी घाट पहुंचने के बाद वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा निकाल डाक प्रमंडल के कर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश हर घर तिरंगा अभियान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.