बक्सर, अगस्त 11 -- फोटो संख्या 14 कैप्शन - मंगलवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक करते बीडीओ साधुशरण पांडेय। बक्सर, हिप्र। सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता बीडीओ साधुशरण पाण्डेय ने किया। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने व प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान अंतर्गत पंचायत व ग्राम स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, तिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने को दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ आयोजित इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा क...