शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 तथा 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान सभी घरों, सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा रैलियां, शहीदों के परिजनों का सम्मान, तिरंगा प्रदर्शनियां तथा प्रमुख स्थलों को तिरंगा थीम से सजाया जाए। उन्होंने लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी और ''''वंदे मातरम्'''' का सामूहिक गायन अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी प्रेरित करने को कहा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा उन्हों...