मऊ, अगस्त 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दोहरीघाट ब्लॉक में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस वर्ष भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 36 हजार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य मिला था। जिसे बुधवार को पूरा कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है। तिरंगे झंडे का वितरण ब्लॉक मुख्यालय से शुरू भी हो चुका है। इस पहल से जहां महिलाओं को रोजगार मिला, वहीं उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत हुई है। दोहरीघाट ब्लॉक में 28 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके तहत तीन अलग-अलग आकार के राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए गए हैं। प्रत्येक तिरंगा बनाने पर महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। झंडों...