बोकारो, जून 15 -- पेटरवार। राज्य में पेयजल एवं स्वच्छता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को कही। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाए। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिवद्ध रहेगी:मंत्री इसके लिए विभागीय स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को ब...