दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। कुशवाहा समाज की ओर से हर घर जोड़ो अभियान जिले के सभी 18 प्रखंडों में शुक्रवार से शुरू हुआ। इसमें परिवार को एक-दूसरे से जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले में एक कुशवाहा छात्रावास का निर्माण हो और जनहित कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चले। अभियान में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, दरभंगा के अध्यक्ष राम उद्गार प्रसाद, सचिव संजय कुमार कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आरएन सिन्हा, भुवनेश्वर महतो, आशीष कुमार, बिकेयानंद कुशवाहा, तुनी लाल, दीपक, शंभू अकेला, अधिवक्ता विद्यानंद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...