संभल, मार्च 7 -- संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत महराना में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट और अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने सरकार की "हर घर जल" योजना के अंतर्गत चल रही जल आपूर्ति व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने पानी की टंकी, पाइपलाइन और घरों तक हो रही जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और पूछा कि उन्हें नियमित रूप से पानी मिल रहा है या नहीं। कुछ ग्रामीणों ने पानी के दबाव और सप्लाई के समय को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जहां भी कमी हो उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए। सीडीओ और एडीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहु...