सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जा रहे हर घर जल नल योजना के तहत शुद्ध जलापूर्ति न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के दरवाजे पर लगे नलों में पानी न आने से उनको आज भी पेयजल के जद्दोजहद करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अभी करीब दर्जनों गांवों में पाइप लाइन ही नहीं बिछायी जा सकी है और कागज में सभी घरों को पानी सप्लाई किया जाना दिखाया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शेष बचे गांवों में पाइप लाइन लगाने के साथ ही जलापूर्ति कराये जाने की मांग की है। जल जीवन मिशन से सभी घरों को पानी देने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल नल योजना से शुद्ध पेयजल की यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.