मेरठ, अप्रैल 24 -- आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मेरठ छावनी (कैंट) क्षेत्र के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दर्शन एकेडमी में किया। कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने कहा कि हर घर, हर व्यक्ति और इलाके की जनगणना महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने किया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, एसीएम सदर सत्यप्रकाश, जिला जनगणना पर्यवेक्षक शिव कुमार और सहायक अभियंता पीयूष गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या शालिनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- हर घर, हर व्यक्ति, इलाके की जनगणना है महत्वपूर्ण: सीईओ सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि सरकार ने इस बार पूरी प...