नई दिल्ली, मार्च 23 -- FII Selling: जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद से ही घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीते 16 कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आर्थिक स्थितरता इस समय निवेशकों के साथ सामने सबसे बड़ी चिंता है।हर घंटे 1000 करोड़ रुपये की बिकवाली 26 फरवरी से 20 मार्च के बीच एफआईआई ने कुल 100040 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। यानी इन 16 कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने हर एक घंटे में 1000 करोड़ रुपये घरेलू शेयर बाजार से निकाले हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अबतक के 50 सत्रों में 33 सत्रों के दौरान एफआईआई ने बिकवाली की है। यह भी पढ़ें- 7 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, फटाफट चेक प्...