बस्ती, जुलाई 26 -- बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। यह पिछले 12 घंटे से 92.39 मीटर पर स्थिर बना हुआ था, जो घटकर सुबह 11 बजे 92.38 मीटर पहुंचा तो शाम पांच बजे छह सेमी और घट गया और 92.32 मीटर हो गया। प्रति घंटे सरयू नदी का जलस्तर एक सेमी घट रहा है। पानी घटने पर नदी ने कटान और तेज कर दिया है। कटान को देखते हुए डीएम ने लगातार दूसरे दिन बंधे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विक्रमजोत पकड़ी संग्राम और लकड़ी पांडेय में कटान तेज हो गई है। नदी का जलस्तर घटने के बाद भी विक्रमजोत क्षेत्र के निचले व तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। सरयू नदी निर्माणाधीन अयोध्या रिंगरोड के पुल के पास से बीडी तटबंध पर दबाव बनाए हुए है। जहां पर रेत भरी बोरियों से नदी के पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें-...