आगरा, जून 29 -- नगर निगम में अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने मैकेनिकल एंड ट्रांसपोर्ट (एमएंडटी) विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों के साथ एमएंडटी वर्कशाप का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजल निर्गत व्यवस्था, स्टॉक प्रबंधन और वाहनों की मरम्मत प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह परखा कि डीजल किस प्रक्रिया के तहत निर्गत किया जाता है, किस अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी है और उसका रिकॉर्ड किस प्रकार रखा जा रहा है। इसके साथ ही डीजल स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई तथा निगम के स्टोरेज में डिप डालकर उपल...