पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे होने के बाद अब ग्राम पंचायत स्तर पर अलग-अलग तिथियों में ग्राम सभा की बैठकें की जाएगी, जिसमें आवास सूची का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसका रोस्टर जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष मई में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे समाप्त हुआ था। इस व्यवस्था में लाभार्थी को अपने मोबाइल से खुद सर्वे करने की छूट प्रदान की गई थी। इसके बाद आवास सर्वे का कई स्तरों पर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर जिलेभर में 52065 लाभार्थी पात्र पाए गए। इन लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। आवास सूची का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर ग्राम पंचायत स्तर पर आवास सूची का होगा प्रस्तुतीकरण इसकी तिथियों का रोस्टर डीएम ने जारी कर दिया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परि...