हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में निराश्रित गोवंश संरक्षण, गौ आश्रय स्थलों के संचालन तथा उनसे संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित स्थायी एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, चारागाह,गोचर भूमि पर हरे चारे बुबाई, नवनिर्मित गौशालाओं, भूसा टैण्डर, गौ आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरो की स्थिति, गौ संरक्षण एवं सवंर्धन खाते में उपलब्ध धनराशि के व्यय की स्थिति, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और...