शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जन-चौपाल आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 10 अप्रैल से हर गुरुवार और शुक्रवार को न्याय पंचायतों के चयनित गांवों में जन-चौपाल आयोजित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि 64 नोडल अधिकारियों को अलग-अलग न्याय पंचायतें आवंटित की गई हैं। ये अधिकारी रोस्टर के अनुसार प्रत्येक सप्ताह एक गांव में दोपहर एक बजे से जन-चौपाल लगाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तय प्रारूप में अपनी रिपोर्ट प्रत्येक शनिवार तक उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि जन-चौपाल का आयोजन विद्यालय या पंचायत भवन में ही किया जाए। इसमें गांव की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निराश्रित गोवंश का सत्यापन, गौशालाओं का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.