छपरा, दिसम्बर 12 -- अमनौर, एक संवाददाता । अमनौर के नव नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह का अपहर में शुक्रवार को स्वागत किया गया। उनके समर्थक उमेश सिह के नेतृत्व में चंदन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने फूलमालाओं व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही जीत की खुशी में ब्रह्म बाबा स्थान पर 51 किलो लड्डू व 51 किलो दूध का खीर भोजन भगवान को चढ़ाया गया। विधायक म॔टू सिंह ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए उत्साहवद्र्धन भी किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों से उनके आशाओं के अनूरूप खरा उतरने की प्रतिबद्धता जाहिर की । इसके पश्चात वे अपहर बाजार स्थित रामवंती नंदन बालिका विद्यायलय सह इन्टर कॉलेज का निरीक्षण किये। वहां उनकी पहल पर बन रहे तीन मंजिला स्कूल भवन के निर्माण का भी जायजा लिया। यहां भी विद्यालय के प्राचार्य विजयानंद पाण्डा के नेत...