पटना, दिसम्बर 13 -- पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि हर गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोरलेन होंगे, ताकि किसी भी ग्रामीण क्षेत्र से लोग कम-से-कम समय में सहजता से किसी शहर तक पहुंच सकें। राज्य सरकार सूबे के किसी हिस्से से चार घंटे में राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है और इसका रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर तेजी से काम हो रहा है। बिहार में पांच नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर काम हो रहा है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सुदूर इलाकों में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मंत्री शनिवार को पहले नेशनल सस्टेनेबिलिटी कन्वेंशन 2025 को संबोधित कर रहे थे। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सस्टेनेबल डेवलपमेंट फोरम की ओर से तारामंडल में दो दिवसीय कन्वेंशन का आयोजन ...