रांची, मार्च 9 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करना था। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के विभिन्न गांवों से निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करने पर दिया जोर:सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति की महान परंपराओं और...