हर गांव और हर बूथ तक महिला कांग्रेस को करें मजबूत: जोसिमा
सिमडेगा, जून 29 -- केरसई, प्रतिनिधि। कांग्रेस महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रखंड एवं बूथ स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में अगुस्ता डुंगडुंग को प्रखंड अध्यक्ष तथा हीरामनी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष करती रही है। आज आवश्यकता है कि हर गांव और हर बूथ तक संगठन को मजबूत किया जाए। ताकि आम महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.