मेरठ, दिसम्बर 13 -- मवाना। नगर में थाने के पीछे जिला व महानगर की बैठक हुई। इसमें उनके समर्थकों ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जन्मदिन हनुमान चालीसा व मिष्ठान वितरण करके मनाया। संचालन महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी ने किया। प्रांत महामंत्री गौरव राघव और प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने हर गली व हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा पढ़ाने का आह्वान किया। विभाग महामंत्री गौरव गर्ग, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, कल्लू पंडित, संदीप गुर्जर, महेश आर्य, रोहित चौहान, अंकुर, वंश, लवणीश, सुभाष गाबा, आकाश गाबा, अमर रस्तोगी, अमित बल्ले आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.