गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार बड़े स्तर पर खेल नर्सरी नेटवर्क को मजबूत करने जा रही है। फिलहाल राज्यभर में करीब 1400 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जबकि अगले चरण में 500 नई खेल नर्सरियां खोलने की योजना तैयार की गई है। इस विस्तार का उद्देश्य हर जिले में लगभग 32 अलग-अलग खेलों की नर्सरियां संचालित करना है, ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए अपने जिले से बाहर न जाना पड़े और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को समान अवसर मिल सके। योजना के अनुसार आने वाले समय में जिले में चरणबद्ध तरीके से लगभग सभी प्रमुख खेलों की नर्सरी संचालित की जाएंगी। अभी की स्थिति यह है कि गुरुग्राम में कुछ चुनिंदा खेलों-जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती और बॉक्सिंग की ही नियमित सरकारी नर्सरी उपलब्ध हैं। अन्य खेलों में रुचि रखने वाले खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.