सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में हर खेत को पानी उपलब्ध कराने से संवंधित योजना अबतक धरातल पर उतर नहीं सका है। कृषि विभाग द्वारा पांच वर्ष पूर्व हर खेत को मिले पानी को लेकर कृषि जल योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कृषि समन्वयक तथा कृषि सलाहकारों को सिंचित एवं असिंचित खेतों का सर्वेक्षण करने संबंधी जानकारी दी गई थी। सभी खेतों तक सिंचाई की उप्लब्धता है या नहीं इसका आकलन कराया गया।अगर किसी खेत को पानी की उपलब्धता नहीं है तो स्थानीय स्तर पर किन साधन या श्रोतों से पानी पहुंचाया जा सकता है,इसके लिए सभी खेतों का सर्वेक्षण कराया गया। हर खेत को जल की उपलब्धता को लेकर कृषि ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण हुआ। किसी खेत को पानी की उपलब्धता नहीं है तो स्थानीय स्तर पर खेतों तक पानी पहुंचाने के साधन एवं श्रोतों का आकलन कराया गया। सं...