मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। हर खेत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण इलाकों में लघु सिंचाई विभाग, जल संसाधन विभाग और मनरेगा की टीम सर्वे करेगी। उपविकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने संबंधित पदाधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिया है। बताया कि सर्वे टीम गांव-गांव में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी। किसान और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करने के बाद नलकूप स्थापित करने के लिए स्थल चिह्नित किया जाएगा। इसकी अनुशंसा विभाग से प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय समिति विचार करेगी। इसके बाद नए नलकूप लगाने की योजना की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बताया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद लघु सिंचाई विभाग चिह्नित स्थलों की सूची समेत योजना का पूर्ण ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसकी भौतिक रूप से जांच की जाएगी, ताकि योज...