पटना, जून 9 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम एवं परिमल कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान विकसित बिहार बनाने का जो संकल्प लिया था आज राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार उन संकल्पों को पूरा कर रही है। शिक्षा, रोजगार, उद्योग, तकनीक और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर बढ़ते कदम यह प्रमाणित कर रहे हैं कि बिहार का भविष्य उज्ज्वल है और राज्य विकास की नई इबारत लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...