जामताड़ा, मार्च 6 -- हर क्षेत्र में विकास कार्यों से नाला विस क्षेत्र बन रहा अग्रणी- विस अध्यक्ष नाला, प्रतिनिधि।ग्रामीण क्षेत्र की कुल 07 पीसीसी पथ निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया। विस अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने फिता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ 4 लाख की प्राक्कलन राशि से नीमबेड़ा, भालजोड़िया, सालकुंडा, चितलकनाली, पाकुड़िया (मोहलीटोला) में लगभग 7000 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। एनआरईपी जामताड़ा के द्वारा उक्त पीसीसी पथ निर्माण कार्य किया जाएगा। मौके पर विस अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि अब समय बदल चुका है। नियमित तौर पर जनसरोकार वाली योजनाएं नियमित तौर पर मूर्तरूप ले रही हैं। विस क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी बन र...